देश की खबरें | दबिश के दौरान पुलिस ने मारी महिला को गोली, पूरे थाने के खिलाफ हत्या का मुकदमा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के इस्लामनगर कोड़रा गांव में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी ने दबिश के दौरान विरोध कर रही एक महिला को कथित रूप से गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 15 मई उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के इस्लामनगर कोड़रा गांव में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी ने दबिश के दौरान विरोध कर रही एक महिला को कथित रूप से गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस मामले में रविवार को सिद्धार्थ नगर कोतवाली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
मृत महिला के परिजन का आरोप है कि शनिवार शाम पुलिस का एक दल इस्लामनगर कोड़रा गांव में अकबर अली नामक व्यक्ति के घर में दाखिल हुआ और दो दिन पहले मुंबई से आए उसके बेटे अब्दुल रहमान को अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश की।
आरोप है कि जब अब्दुल रहमान की मां रोशनी (55) ने पुलिसकर्मियों को ऐसा करने से रोका तो एक पुलिसकर्मी ने कथित रूप से उन्हें गोली मार दी । इस घटना के बाद पुलिस की पूरी टीम मौके से चली गयी । घटना के बाद रोशनी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में सिद्धार्थ नगर थाने के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि गांव में अपराधी किस्म के चार व्यक्ति हैं और उनके द्वारा हत्या की योजना बनाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में छापामार कार्यवाही की थी। इसी के तहत अकबर अली के घर दबिश दी गई थी।
सं सलीम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)