देश की खबरें | अग्निपथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कन्हैया को योजना का समर्थन करने वालों के नारों का सामना करना पड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस के राज्यव्यापी सत्याग्रह के तहत पटना सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोगों के एक समूह ने अग्निपथ के समर्थन में नारे लगाए।

पटना, 27 जून केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस के राज्यव्यापी सत्याग्रह के तहत पटना सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोगों के एक समूह ने अग्निपथ के समर्थन में नारे लगाए।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करना शुरू किया, लोगों के समूह ने अग्निपथ योजना के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिये। नारेबााजी करने वालों ने कन्हैया के खिलाफ भी नारेबाजी की।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उन लोगों से सवाल पूछे जाने के बाद वे तुरंत वहां से चले गए।

रैली को संबोधित करते हुए कन्हैया ने भर्ती योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘अग्निपथ योजना केवल बलों को अनुबंधित करने की दिशा में एक कदम है क्योंकि भर्ती किए गए लोगों को उनके कार्यकाल के बाद पेंशन नहीं दी जाएगी।’’

कांग्रेस ने राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में इस योजना के खिलाफ सोमवार को सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया।

तिवारी ने राज्य भर में कांग्रेस के सत्याग्रह को बेहद सफल बताते कहा कि अब बेरोजगार नौजवानों को इस सत्याग्रह आंदोलन से जोड़ा जाएगा और केंद्र सरकार की ‘‘तानाशाही’’ के खिलाफ नवजवानों के सहयोग संघर्ष खड़ा किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now