देश की खबरें | तमिलनाडु के दो कारोबारी समूहों पर छापेमारी के दौरान 150 करोड़ की काली कमाई का पता चला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने तमिलनाडु के दो कारोबारी समूहों के ठिकानों पर हाल में की गई छापेमारी के दौरान करीब 150 करोड़ रुपये की ‘अघोषित’ आय का पता लगाया है।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई आयकर विभाग ने तमिलनाडु के दो कारोबारी समूहों के ठिकानों पर हाल में की गई छापेमारी के दौरान करीब 150 करोड़ रुपये की ‘अघोषित’ आय का पता लगाया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि इनमें से एक समूह रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ा है जबकि दूसरा समूह रेल और सड़क निर्माण का ठेका लेता है।

आयकर विभाग ने बताया कि 20 जुलाई को मदुरै और चेन्नई स्थित दोनों समूहों के करीब 30 परिसरों में की गई छापेमारी के दौरान 14 करोड़ की अघोषित नकदी और 10 करोड़ रुपये का सोना एवं जेवरात जब्त किए गए हैं।

सीबीडीटी ने हालांकि, दोनों समूहों के नाम उजागर नहीं किए हैं।

सीबीडीटी ने बयान में कहा, ‘‘रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े समूह के पास से मिले सबूत से पता चला है कि वह बड़े पैमाने पर कर चोरी में संलिप्त है और बड़ी राशि नकदी में लेता था।’’

बयान में कहा गया, ‘‘समूह अघोषित नकदी के लेनदेन का समानांतर लेखाजोखा रखने के लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था।’’ .

केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि निर्माण ठेका लेने वाले दूसरे समूह की जांच में खुलासा हुआ कि वह फर्जी उप ठेका खर्च और कच्चे माल की अधिक कीमत पर खरीद दिखाकर कर चोरी करता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज