एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के सीमापुरी में झड़प के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में झड़प के दौरान चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के सीमापुरी में झड़प के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या, एक घायल

नयी दिल्ली, चार अगस्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में झड़प के दौरान चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि चाकू घोंपने से घायल हुए दो व्यक्तियों को जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीणा ने बताया कि जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो पाया कि डीएलएफ भोपुरा के निवासी 19 वर्षीय हर्षित भारद्वाज को चिकित्सकों ने मृत लाया गया घोषित किया था, जबकि कालंदर कॉलोनी के निवासी 22 वर्षीय शादाब का इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हर्षित के छोटे की एक अन्य किशोर के साथ बहस हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मार दिया।

उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर अगले दिन हर्षित और शादाब के बीच भी विवाद हो गया। इस दौरान चाकूबाजी में दोनों को काफी चोटें आईं।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).