एजेंसी न्यूज

डुप्लेसिस ने टी20 विश्व कप से पहले और बाद में दो हफ्ते खिलाड़ियों को पृथक रखने का सुझाव दिया

अन्य खेलों की तरह कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट गतिविधियां भी ठप्प पड़ी हैं। आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप का भविष्य भी अनिश्चित है।

डुप्लेसिस ने टी20 विश्व कप से पहले और बाद में दो हफ्ते खिलाड़ियों को पृथक रखने का सुझाव दिया
जमात

नयी दिल्ली, 14 मई दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने के लिए सुझाव दिया है कि टूर्नामेंट से पहले और बाद में खिलाड़ियों को दो हफ्ते तक पृथक रखा जा सकता है।

अन्य खेलों की तरह कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट गतिविधियां भी ठप्प पड़ी हैं। आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप का भविष्य भी अनिश्चित है।

बांग्लादेश के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान तमीम इकबाल से बात करते हुए डुप्लेसिस ने कहा कि आस्ट्रेलिया में इस घातक बीमारी का अधिक असर नहीं होने के बावजूद यात्रा करना समस्या होगी।

डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता... पढ़ रहा हूं कि यात्रा करना कई देशों के लिए समस्या हो सकती है और वे दिसंबर या जनवरी की बात कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया अन्य देशों जितना प्रभावित नहीं है फिर भी बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका या भारत से लोगों को लाना जहां अधिक खतरा है, बेशक ये उनके स्वास्थ्य को लेकर खतरा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आप टूर्नामेंट से दो हफ्ते पहले पृथक रह सकते हो और फिर टूर्नामेंट में खेल सकते हो और फिर दो हफ्ते पृथक रहो।’’

दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और भारत सहित दुनिया भर के कई देशों से यात्रा संबंधित पाबंदियां लगाई हैं और डुप्लेसिस ने मजाकिया लहजे में कहा कि पुराने दिनों की तरह नाव से यात्रा करना विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे नहीं पता कि दक्षिण अफ्रीका यात्रा संबंधित पाबंदियां कब हटाएगा क्योंकि हम पुराने दिनों की तरह वहां नाव में नहीं जा सकते।’’

मार्च में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को कोरोना वायरस महामारी के कारण पहले मैच के बाद ही रद्द कर दिया गया था।

चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया भर में 44 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुक हैं जबकि लगभग तीन लाख लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).