IPL 2021 Final, CSK vs KKR: फाफ डु प्लेसिस ने खेली आतिशी पारी, केकेआर को मिला 193 रनों का विशाल लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका के इस अनुभवी बल्लेबाज ने इस बीच रुतुराज गायकवाड़ (27 गेंदों पर 32 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 61 और रोबिन उथप्पा (15 गेंदों पर 31 रन, तीन छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिये 63 रन और मोईन अली (20 गेंदों पर नाबाद 37, दो चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिये 68 की उपयोगी साझेदारियां की.

सीएसके (Photo Credits: Twitter/IPL)

दुबई: फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) की आकर्षक अर्धशतकीय पारी तथा शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फाइनल में शुक्रवार को यहां तीन विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बनाया. डुप्लेसिस ने अपना सर्वश्रेष्ठ फाइनल के लिये बचाकर रखा था. उन्होंने पारी की अंतिम गेंद पर आउट होने से पहले 59 गेंदों पर 86 रन बनाये जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं. IPL 2021 Final, CSK vs KKR: फाफ डुप्लेसी और मोईन अली ने खेली तूफानी पारी, सीएसके ने केकेआर को जीत के लिए दिया 193 रनों का लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका के इस अनुभवी बल्लेबाज ने इस बीच रुतुराज गायकवाड़ (27 गेंदों पर 32 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 61 और रोबिन उथप्पा (15 गेंदों पर 31 रन, तीन छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिये 63 रन और मोईन अली (20 गेंदों पर नाबाद 37, दो चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिये 68 की उपयोगी साझेदारियां की.

चेन्नई के बल्लेबाजों ने लॉकी फर्गुसन को निशाने पर रखा जिन्होंने चार ओवरों में 56 रन लुटाये. सुनील नारायण (26 रन देकर दो) केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज रहे. शिवम मावी ने 32 रन देकर एक विकेट लिया. पहले दो ओवरों में संभलकर खेलने के बाद गायकवाड़ ने शाकिब अल हसन पर चौका और फिर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाया. उन्होंने जल्द ही केएल राहुल के 626 रन के रिकार्ड को पीछे छोड़कर इस आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम किया.

गायकवाड़ और डुप्लेसिस ने पावरप्ले के छह ओवरों में चेन्नई का स्कोर 50 रन तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद नारायण और वरुण चक्रवर्ती ने रन प्रवाह पर कुछ अंकुश लगाया. नारायण ने अपने दूसरे ओवर में गायकवाड़ को लांग ऑफ पर कैच करा दिया.

इसके बाद डुप्लेसिस और उथप्पा ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली. इन दोनों ने शाकिब पर छक्के जड़े. फर्गुसन दूसरे स्पैल के लिये आये तो डुप्लेसिस ने उन पर दो चौके लगाने के बाद लांग ऑफ पर छक्का जड़कर 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.

चेन्नई 11वें ओवर में तिहाई अंक में पहुंच गया. उथप्पा ने चक्रवर्ती पर छक्का लगाकर उनका गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ा और फिर नारायण की गेंद भी छह रन के लिये भेजी लेकिन इस गेंदबाज ने तुरंत ही उन्हें पगबाधा आउट कर दिया. नये बल्लेबाज मोईन अली ने मावी पर दो छक्के लगाकर इस युवा तेज गेंदबाज की कड़ी परीक्षा ली जबकि डुप्लेसिस ने फर्गुसन पर आकर्षक छक्का लगाया. डुप्लेसिस (633 रन) के पास अपने साथी गायकवाड़ (635) को पीछे छोड़कर ओरेंज कैप हासिल करने का मौका था लेकिन मावी ने आखिरी ओवर में केवल सात रन दिये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

Rohit Sharma And Sofia Hayat Controversy: 'रोहित शर्मा बेड पर अच्छे नहीं हैं...', पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात का चौंकाने वाला दावा, वायरल वीडियो से मचा बवाल; देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का BCCI को बड़ा सुझाव, सचिन, द्रविड़ और कुंबले जैसे दिग्गजों को भारतीय क्रिकेट से जोड़ें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड