देश की खबरें | महाराष्ट्र में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के साथ 28 लाख रुपये की ठगी; तीन पर मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के साथ एक दंपति समेत तीन लोगों ने कैंटीन का ठेका दिलाने का वादा कर कथित रूप से 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 30 दिसंबर महाराष्ट्र में एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के साथ एक दंपति समेत तीन लोगों ने कैंटीन का ठेका दिलाने का वादा कर कथित रूप से 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
तीनों तीन साल से अधिक समय से ठाणे जिले के अंबरनाथ में आयुध कारखाने में फूड कैंटीन चलाने का ठेका दिलाने के बहाने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी से पैसे ऐंठते रहें, लेकिन अपने वादे को कभी पूरा नहीं किया।
पीड़ित ने तीनों को 28 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन कैंटीन का अनुबंध उन्हें कभी नहीं मिल पाया।
चीतलसार थाना के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर, आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के नाम रोहित शेट्टी, भगवान रामदास पवार और उसकी पत्नी पल्लवी पवार बताये हैं।
संयोग से, ये तीनों उन पांच लोगों में भी शामिल थे, जिन पर जिले की कासरवडावली पुलिस ने दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक एनआरआई होटल व्यवसायी के साथ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

