खेल की खबरें | दलीप ट्रॉफी : मध्य क्षेत्र को 124 रन की बढत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्वी क्षेत्र को पहली पारी में सिर्फ 122 रन पर आउट करके मध्य क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में 124 रन की बढत बना ली है ।

बेंगलुरू, 29 जून पूर्वी क्षेत्र को पहली पारी में सिर्फ 122 रन पर आउट करके मध्य क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में 124 रन की बढत बना ली है ।

मध्य क्षेत्र ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 64 रन बना लिये थे । पहली पारी में टीम 182 रन पर आउट हो गई थी जब तेज गेंदबाज मुरासिंह ने पांच विकेट चटकाये थे ।

तेज गेंदबाज आवेश खान और बायें हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार ने मध्य क्षेत्र के लिये छह विकेट लिये । पूर्वी क्षेत्र ने दो विकेट पर 32 रन से आगे खेलना शुरू किया था । कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का विकेट पहले ही गंवाने के बाद पूर्व की उम्मीदें अनुभवी अनुस्तूप मजूमदार और रियान पराग पर टिकी थी ।

मजूमदार चार रन बनाकर और पराग 46 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए थे । मध्य के कप्तान और तेज गेंदबाज शिवम मावी ने पराग को पवेलियन भेजा ।

मुरासिंह ने 34 गेंद में 30 रन बनाये ।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मध्य क्षेत्र के हिमांशु मंत्री 25 और विवेक सिंह 34 रन बनाकर खेल रहे थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now