देश की खबरें | उर्स-ए-मुबारक के कारण दिल्ली के कई इलाकों में रहा यातायात जाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अजमेर शरीफ में सूफी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 118वें उर्स-ए-मुबारक पर निकाले जाने वाले जुलूस के मद्देनजर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित रहा।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी अजमेर शरीफ में सूफी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 118वें उर्स-ए-मुबारक पर निकाले जाने वाले जुलूस के मद्देनजर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित रहा।

दिल्ली पुलिस ने रविवार को संभावित यातायात जाम को लेकर यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया था।

पुलिस ने कहा कि सुबह 10 बजे शुरू हुए जुलूस के कारण अरविंदो मार्ग पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से लाडो सराय, अणुव्रत मार्ग तक अरबिंदो मार्ग पर भारी जाम लग गया।

यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “जुलूस के कारण अरबिंदो मार्ग पर एम्स से लाडो सराय, अणुव्रत मार्ग पर यातायात जाम देखा गया। लेकिन हमने पहले ही इस संबंध में एक परामर्श जारी कर यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग लेने और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया था। हमने अतिरिक्त यातायात कर्मियों को भी तैनात किया है, जो भीड़ (यातायात) को कम करने का काम कर रहे हैं।”

रविवार को जारी परामर्श के अनुसार, यातायात प्रतिबंध, नियमन या मार्ग परिवर्तन लोधी रोड, सफदरजंग रोड, आईएनए बाजार, अरबिंदो मार्ग होते हुए हौज खास आईआईटी से कुतुब मीनार महरौली में लागू किया जा सकता है, जहां से दिन के दौरान जुलूस निकलेगा।

परामर्श के मुताबिक, लोगों को सलाह दी गयी थी कि वे उल्लिखित सड़कों, हिस्सों और उस क्षेत्र से बचें जहां जुलूस निकाला जाएगा। परामर्श के अनुसार, रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डा जाने वाले यात्रियों को समय से पहले निकल जाना चाहिए।

परामर्श में सुझाव दिया गया है कि सड़कों पर भीड़ कम करने में मदद के लिए सार्वजनिक परिवहन का लाभ उठाएं।

इस जुलूस के संपन्न होने का समय शाम छह बजे था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\