जरुरी जानकारी | विदेशों में सूरजमुखी तेल की मजबूती से अधिकांश तेल-तिलहनों के भाव सुधरे

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर शुक्रवार रात शिकागो एक्सचेंज के मजबूत बंद होने की वजह से शनिवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में अधिकांश तेल-तिलहनों की कीमतें सुधार प्रदर्शित करती बंद हुईं। इससे सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल तिलहन और बिनौला तेल की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

इसके साथ ही नरम तेलों (सॉफ्ट आयल) की त्योहारी मांग बढ़ने के अलावा शुक्रवार को मलेशिया एक्सचेंज के दोपहर बाद बंद रहने से कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

सूत्रों ने कहा कि बाजार में अधिकांश तेल तिलहन कीमतों में सुधार का मुख्य कारण यह है कि शुक्रवार रात शिकागो एक्सचेंज मजबूत स्तर पर बंद हुआ था। बीती रात रूस और अर्जेन्टीना में सूरजमुखी तेल का भाव पहले के 915-920 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 935-940 डॉलर प्रति टन हो गया जिसका असर बाकी तेल तिलहन कीमतों पर भी दिखा। हालांकि डेढ़ साल पहले के 2,500 डॉलर प्रति टन की तुलना में सूरजमुखी तेल अभी 935-940 डॉलर टन पर ही है।

इस बीच सरसों के अच्छे माल की कमी है और ब्रांडेड कंपनियां नमी से युक्त सरसों खरीदने से परहेज कर रही हैं। इसके अलावा उत्तरी भारत में कपास की फसल को ‘पिंक बॉलवार्म’ कीटों से काफी नुकसान होने की भी खबर है।

सूत्रों ने कहा कि त्योहारों के समय नरम तेलों की अधिक मांग होने तथा शुक्रवार को दोपहर के बाद मलेशिया एक्सचेंज बंद होने के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए। सीपीओ और पामोलीन के आगे के रुख के बारे में सोमवार को पता लगेगा।

शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,775-5,825 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,050-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,415-2,700 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,820 -1,915 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,820 -1,930 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,025 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,880 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,900 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,900-5,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,700-4,800 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)