देश की खबरें | राजस्थान सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश सर्वाधिक महंगाई वाले राज्यों में शामिल: मेघवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने महंगाई को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश सर्वाधिक महंगाई वाले राज्यों में शामिल हो गया।

जयपुर, 30 अक्टूबर केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने महंगाई को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश सर्वाधिक महंगाई वाले राज्यों में शामिल हो गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले दिनों महंगाई राहत कैंप का जो छलावा प्रदेशवासियों के साथ किया उससे यह स्पष्ट हो गया कि इनकी नीतियों तथा आर्थिक एवं वित्तीय प्रबंधन के कारण प्रदेश में महंगाई बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कुप्रबन्धन के कारण राजस्थान महंगाई को लेकर देश में सबसे उपरी पायदान पर आ गया है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में महंगाई दर पिछले एक साल से हर माह राष्ट्रीय औसत से अधिक बढ़ी है और प्रदेश सर्वाधिक महंगाई वाले राज्यों में शामिल हो गया है।

मेघवाल ने आरोप लगाया कि कमजोर आर्थिक प्रबन्धन के कारण खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल की कीमतों को रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है।

उन्होंने कहा कि जनता को भ्रमित कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और अब जनता कांग्रेस नेताओं के इस झूठे रवैये को समझ चुकी है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने केन्द्रीय मंत्री द्वारा महंगाई को लेकर प्रदेश सरकार पर लगाये आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की जनता मंहगाई एवं बेरोजगारी के बोझ तले दबी हुई है।

उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के उपभोक्ताओं को बिजली पर छूट मिल रही है जिस कारण एक करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं का बिजली का बिल शून्य आ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर तथ्यहीन एवं अनर्गल आरोप लगाकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं जबकि वास्तविकता यह है कि अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेशवासियों को दस गारंटी देकर उन्हें न सिर्फ मंहगाई से राहत दी, बल्कि न्यूनतम आय की गारंटी भी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\