देश की खबरें | बाढ़ के साथ सिडकुल का पानी खेतों में पहुंचने से फसलों को हुआ नुकसान : मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बाढ़ के पानी के साथ औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल का रसायनिक जल खेतों में जाने से फसलों को नुकसान पहुंचा है और वह इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौपेंगे।
देहरादून, 24 जुलाई उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बाढ़ के पानी के साथ औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल का रसायनिक जल खेतों में जाने से फसलों को नुकसान पहुंचा है और वह इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौपेंगे।
हरिद्वार के 35 से अधिक बाढ़ प्रभावित गांवों का रविवार को दौरा करने के बाद मंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कुछ जगहों पर यह देखा गया कि सिडकुल से आए रसायनिक पानी से कृषि को बहुत ज्यादा क्षति हुई है और गन्ने की फसल खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि वह सभी बातों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।
इससे पहले, किसानों ने जोशी को भारी बारिश के साथ औद्योगिक क्षेत्र का रसायनिक जल भी खेतों में जाने से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए उसकी सैंपलिंग कराने की मांग की थी ।
मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हरिद्वार के मंगलौर, लक्सर और खानपुर क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ से कुल 91,301 हैक्टेअर भूमि पर बोई गयी फसल में से 53,883 हैक्टेअर भूमि पर फसल खराब हो गयी ।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा प्रतिवादन बल के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, गन्ना, धान और सब्जी की फसलें प्रभावित होने से 38.56 करोड़ रुपये की क्षति हुई है ।
धामी सरकार को किसानों के साथ बताते हुए जोशी ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को आपदाग्रस्त घोषित किया जा रहा है जबकि राज्य सरकार ने किसानों के तीन महीने के लिए देय माफ करते हुए कृषि ऋणों की वसूली पर रोक लगा दी है ।
उन्होंने प्रभावित किसानों को उनकी फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने का राज्य सरकार की तरफ से भरोसा भी दिलाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)