देश की खबरें | कम दबाव के कारण प. बंगाल में व्यापक बारिश होने की संभावना: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कम दबाव का एक क्षेत्र बनने की संभावना के कारण पश्चिम बंगाल में एक जुलाई तक व्यापक बारिश होगी तथा कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को यह अनुमान जताया।

कोलकाता, 25 जून कम दबाव का एक क्षेत्र बनने की संभावना के कारण पश्चिम बंगाल में एक जुलाई तक व्यापक बारिश होगी तथा कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को यह अनुमान जताया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

विभाग ने कहा कि अनुकूल हवा के रुख और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण 27 से 30 जून तक उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल में पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिम बर्दवान, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, झाड़ग्राम, दक्षिण 24 परगना जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि 28 जून को उत्तर बंगाल के जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में भारी बारिश होने की संभावना है तथा जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से सतही हवा चलने चलने की संभावना है, जिसकी गति बढ़कर 55 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है।

विभाग ने कहा कि समुद्र के अशांत होने की चेतावनी देते हुए आईएमडी ने मछुआरों को बृहस्पतिवार तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

बुधवार को सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में कलिम्पोंग में सबसे अधिक 64 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद दार्जिलिंग में इस अवधि के दौरान 35 मिलीमीटर बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड