देश की खबरें | कोविड-19 में हुए नुकसान की वजह से 2021-22 में मेरी कर योग्य आय घटकर 680 रुपये रह गई: चंद्रशेखर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिरुवनंतपुरम से लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 की अवधि के दौरान उन्हें हुए नुकसान की वजह से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए उनकी कर योग्य आय तेजी से घटकर 680 रुपये रह गई।
तिरुवनंतपुरम, 11 अप्रैल तिरुवनंतपुरम से लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 की अवधि के दौरान उन्हें हुए नुकसान की वजह से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए उनकी कर योग्य आय तेजी से घटकर 680 रुपये रह गई।
दक्षिण केरल के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र में मौजूदा सांसद और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य शशि थरूर के खिलाफ खड़े चंद्रशेखर ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि वह वर्ष 2021-22 में उनकी कर योग्य आय के बारे में एक अभियान चलाने की योजना बना रही है।
चंद्रशेखर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं कई वर्षों से केवल सार्वजनिक जीवन में हूं और मेरी आय केवल सांसद/मंत्री के वेतन, भत्तों से और बचत/निवेश के ब्याज/लाभांश से आती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘2021-22 में मेरी कर योग्य आय कोविड के दौरान (व्यापार में) हुए नुकसान की वजह से तेजी से घट गई।’’
निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को निर्देश दिया था कि चंद्रशेखर द्वारा जमा हलफनामे में दी गई जानकारी में किसी भी विसंगति को सत्यापित करें।
चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर कांग्रेस के थरूर और एलडीएफ के उम्मीदवार भाकपा नेता पी रवींद्रन के खिलाफ किस्मत आजमा रहे हैं।
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि चंद्रशेखर की वास्तविक संपत्ति और उनके द्वारा अपने चुनावी हलफनामे में घोषित संपत्तियों के बीच अंतर है।
नामांकन पत्र के साथ जमा हलफनामे के अनुसार 2022-23 के आयकर रिटर्न में चंद्रशेखर की कुल आय 5,59,200 है जबकि 2021-22 के लिए यह 680 रुपये है।
भाजपा उम्मीदवार ने ‘एक्स’ पर कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनके 18 साल का कार्यकाल पूरी तरह बेदाग रहा है।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर उनकी छवि खराब करने की कोशिशों का आरोप लगाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2024 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

