देश की खबरें | भूमि विवाद के चलते कार सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर किसान को किया घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कपूरथला के पास एक गांव में कार सवार दो हमलावरों ने खेत में काम कर रहे एक किसान को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कपूरथला, 29 अप्रैल कपूरथला के पास एक गांव में कार सवार दो हमलावरों ने खेत में काम कर रहे एक किसान को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि किसान की पहचान गुरप्रीत सिंह के तौर पर की गई है, जिन्हें बृहस्पतिवार रात भोलाथ थाना क्षेत्र के खासन गांव में गोली मार दी गई थी।
सिंह को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पीड़ित किसान को गोली लगने से चोटें आईं हैं। हमलावरों द्वारा चलाई गई एक गोली उनके हाथ में और दो अन्य उनके दूसरे हाथ और पैरों को घायल करते हुए बाहर निकल गईं।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित किसान का अपने रिश्तेदारों के साथ भूमि विवाद चल रहा था और दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज कराए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि दो हमलावर एक कार में सवार हो कर पीड़ित के खेतों में गए और उनसे दो किलोग्राम भिंडी की मांग की।
पुलिस ने बताया, किसान से सब्जी लेने के बाद, हमलावरों में से एक ने अपनी बंदूक निकाली और उनकी तरफ तीन गोलियां चलाईं, लेकिन सिंह अपना हाथ बंदूक के सामने रखकर खुद को बचाने में कामयाब रहे।
पुलिस ने बताया कि रास्ते से जा रहे एक प्रशासनिक अधिकारी ने बंदूक पकड़े हुए हमलावर को देखा और अपने वाहन का सायरन चालू कर दिया, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए।
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अपना एक दल भेजा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)