एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के भरमौर गांव में पुल न होने से बच्चे स्कूल जाने के लिए खतरनाक नाला पार कर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर गांव के बच्चों को हर दिन स्कूल पहुंचने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। रास्ते में पड़ने वाले नाले पर पुल नहीं होने के कारण वे पैदल ही तेज बहाव वाले बन्नी माता नाले को पार करते हैं।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के भरमौर गांव में पुल न होने से बच्चे स्कूल जाने के लिए खतरनाक नाला पार कर रहे

शिमला, 24 जुलाई हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर गांव के बच्चों को हर दिन स्कूल पहुंचने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। रास्ते में पड़ने वाले नाले पर पुल नहीं होने के कारण वे पैदल ही तेज बहाव वाले बन्नी माता नाले को पार करते हैं।

स्थिति इतनी गंभीर है कि मानसून के दौरान जब नाला उफान पर होता है, तो अभिभावकों को बच्चों को अपनी पीठ पर उठाकर मंधा स्कूल पहुंचाना पड़ता है।

बच्चों के इस जोखिम भरे सफर का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।

यह नाला महाकाली देवी के प्राचीन बन्नी माता मंदिर के पास से बहता है। यह मंदिर चंबा जिले के भरमौर के समीप बन्नरी गांव में, समुद्र तल से लगभग 8,500 फुट की ऊंचाई पर, पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित है।

मंधा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले 25 से अधिक छात्र इसी नाले को पार कर स्कूल पहुंचते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हल्की बारिश में भी नाले का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने कई बार प्रशासन से नाले पर पुल बनाने की मांग की, लेकिन हर बार इसे धन की कमी बताकर टाल दिया गया।

पंचायत सदस्य रमेश कुमार ने कहा, ‘‘हम लंबे समय से पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। यहां तक कि बन्नी माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी यही नाला पार करना पड़ता है।’’

संबंधित अधिकारियों ने संपर्क करने पर कहा, ‘‘बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। जल्द से जल्द इस मुद्दे के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).