देश की खबरें | कोविड-19 के कारण बिहार में साधारण होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण बिहार में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह साधारण तरीके से मनाया जाएगा। राज्य सरकार ने एक परिपत्र में यह बात कही है।

पटना, 30 जुलाई देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण बिहार में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह साधारण तरीके से मनाया जाएगा। राज्य सरकार ने एक परिपत्र में यह बात कही है।

परिपत्र के मुताबिक, इस बार बिहार के आम लोगों के अलावा अन्य राज्यों के आमंत्रित लोग भी ध्वजारोहण समारोह में शमिल नहीं हो पाएंगे।

बिहार के कैबिनेट सचिवालय विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी परिपत्र में कहा गया है कि पटना को छोड़कर इस अवसर पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 अगस्त को गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इस बार कुछ प्रतिबंधों के साथ समारोह में एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) के कैडेट मौजूद रहेंगे। राजधानी पटना में होने वाले आयोजन में केवल सात-आठ झांकियां ही दिखाई देंगी।

कैबिनेट सचिवालय विभाग के परिपत्र के मुताबिक, पटना को छोड़कर सभी आयुक्त और जिलाधिकारी अपने-अपने कार्यालय परिसरों में तिरंगा फहराएंगे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने, स्वच्छता और बड़ी सभाओं से बचने जैसे निवारक उपायों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now