जरुरी जानकारी | भारी बारिश की मार से सब्जियों के दाम चढ़े, टमाटर 200 रुपये तक पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ने के बीच सब्जियों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ने के बीच सब्जियों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

कारोबारियों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो जाने से टमाटर की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जमीन के नीचे उगाई जाने वाली प्याज और अदरक जैसी सब्जियां भी खराब मौसम की चपेट में आ गई हैं।

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है। इससे कई फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत सोमवार को 104.38 प्रति किलोग्राम थी। इसकी अधिकतम कीमत राजस्थान के सवाई माधोपुर में 200 रुपये प्रति किलोग्राम रही जबकि न्यूनतम कीमत चूरू में 31 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमत कोलकाता में सर्वाधिक 149 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसके बाद मुंबई में 135 रुपये प्रति किलोग्राम, चेन्नई में 123 रुपये प्रति किलोग्राम और दिल्ली में 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर टमाटर बिका।

टमाटर और अन्य सब्जियों की खुदरा कीमतें उनकी गुणवत्ता और उनके विक्रय स्थान पर निर्भर करती हैं।

दिल्ली स्थित आजादपुर सब्जी मंडी के सदस्य और आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने पीटीआई- से कहा, "पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण दिल्ली में टमाटर की आपूर्ति और बाधित हुई है। अगर भारी बारिश जारी रही तो कीमतों में जल्दी कमी आने की संभावना नहीं है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now