एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में हुआ जलभराव, उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और उसके उपनगरों में रविवार को भारी बारिश हुई जिससे विमान परिचालन बाधित हुआ और शहर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में हुआ जलभराव, उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया

मुंबई, 21 जुलाई मुंबई और उसके उपनगरों में रविवार को भारी बारिश हुई जिससे विमान परिचालन बाधित हुआ और शहर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक सूत्र ने बताया कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन दो बार संक्षिप्त अवधि के लिए रोका गया।

शाम चार बजे तक कम से कम 15 उड़ानों का नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

सूत्र ने बताया कि शहर में रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के कारण 'रनवे' पर परिचालन दोपहर 12.12 बजे आठ मिनट के लिए तथा दोपहर एक बजे से 1.15 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

सूत्र ने बताया कि इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और अकासा की उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अनुसार शाम चार बजे तक शहर में 82 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 96 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 90 मिमी बारिश हुई।

पश्चिमी और मध्य रेलवे दोनों मार्गों पर उपनगरीय रेल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। हालांकि, मानखुर्द, पनवेल और कुर्ला स्टेशन के पास जलभराव के कारण हार्बर लाइन पर ट्रेन 15 से 20 मिनट देरी से चलीं।

शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण कुछ बसों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीएन नगर में अंधेरी भूमिगत मार्ग (सबवे) को बंद कर दिया गया है और दक्षिण की ओर जाने वाले लोगों को गोखले ब्रिज और उत्तर की ओर जाने वाले लोगों को ठाकरे ब्रिज के रास्ते भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि मध्य मुंबई के वडाला और माटुंगा में जलमग्न सड़कों पर कई वाहन फंसे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).