देश की खबरें | पारिवारिक कलह के चलते महिला ने मासूम का गला काटने के बाद आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चूरू जिले में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते अपने नौ महीने के बेटे का गला काटने के बाद अपनी जान दे दी।

जयपुर, 30 जून राजस्थान के चूरू जिले में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते अपने नौ महीने के बेटे का गला काटने के बाद अपनी जान दे दी।

पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरदारशहर कस्बे में एक महिला आरती देवी ने बुधवार को बिजली के उपकरण से अपने बेटे का गला काट दिया और उसी के जरिये आत्महत्या भी कर ली।

उन्होंने बताया कि स्थानीय अस्पताल में उपचाराधीन मासूम को बीकानेर भेजा गया है, जहां एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों के यहां पहुंचने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। मामले की जांच उपखंड अधिकारी करेंगे, क्योंकि महिला की शादी दो साल पहले ही हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक पीड़ित महिला के माता-पिता ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\