देश की खबरें | अवदाब के कारण तमिलनाडु के तटीय जिलों में पांच दिनों तक भारी बारिश का अनुमान : आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के तटीय और डेल्टा जिलों में अवदाब के कारण 26 नवंबर से अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है। यह अवदाब श्रीलंका-तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ रहा है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, 25 नवंबर तमिलनाडु के तटीय और डेल्टा जिलों में अवदाब के कारण 26 नवंबर से अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है। यह अवदाब श्रीलंका-तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ रहा है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

केंद्र ने बताया कि इस अवदाब के प्रभाव से रामनाथपुरम, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलुर, कल्लाकुरिची और चेंगलपट्टू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने बुलेटिन में बताया कि कुड्डालो, मयिलादुथुराई जिलों और कराईकल क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश तथा एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है।

बुलेटिन के मुताबिक, अरियालुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, विल्लुपुरम, पुदुचेरी, शिवगंगा, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, रानीपेट और तिरुवन्नामलाई जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बुलेटिन में बताया गया, “दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और समीपवर्ती पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर बना अवदाब पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया है और आज नागपट्टिनम और पुडुचेरी के पास बना हुआ है।”

बुलेटिन के मुताबिक, इस अवदाब के श्रीलंका-तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ने के आसार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट