एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | घने कोहरे के कारण दर्जन भर गाड़ियां आपस में टकरायी, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्जन भर गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिससे इस घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | घने कोहरे के कारण दर्जन भर गाड़ियां आपस में टकरायी, चार घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 16 जनवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्जन भर गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिससे इस घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को दोबारा शुरू किया गया ।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चल रहे दर्जनभर वाहन आपस में एक के बाद एक सीरीज मे टकराते चले गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को हटाया गया, तथा यातायात को चालू किया गया।

दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर भी आज सुबह आधा दर्जन वाहन कोहरे के चलते आपस में टकरा गए जिसमें तीन लोगों को मामूली चोट आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).