एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीबीआई के प्रयास से बलात्कार का आरोपी यूएई से वापस लाया गया, 2023 में 26 भगोड़े वापस लाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई के समन्वय वाले एक अभियान में कर्नाटक में बलात्कार के मामले में वांछित और इंटरपोल के ‘रेड’ नोटिस का सामना कर रहे एक आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से वापस लाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सीबीआई के प्रयास से बलात्कार का आरोपी यूएई से वापस लाया गया, 2023 में 26 भगोड़े वापस लाए गए

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर सीबीआई के समन्वय वाले एक अभियान में कर्नाटक में बलात्कार के मामले में वांछित और इंटरपोल के ‘रेड’ नोटिस का सामना कर रहे एक आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से वापस लाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 2020 में बलात्कार, आपराधिक धमकी और अन्य आरोपों में दर्ज किए गए मामले में मिधुन वीवी चंद्रन की कर्नाटक पुलिस को तलाश थी।

अधिकारियों ने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी देश से भाग गया था और कर्नाटक पुलिस के आग्रह पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उसके खिलाफ इंटरपोल से 20 जनवरी को ‘रेड’ नोटिस जारी कराया था।

इंटरपोल ‘रेड’ नोटिस दुनिया भर में कानून-प्रवर्तन एजेंसियों से प्रत्यर्पण, आत्मसमर्पण या इसी तरह की कानूनी कार्रवाई के लिए लंबित किसी व्यक्ति का पता लगाने और उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने का अनुरोध है।

संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, "आरोपी के स्थान का पता लगाने और गिरफ्तारी के लिए सभी इंटरपोल सदस्य देशों के बीच रेड नोटिस प्रसारित किया गया था। अनुवर्ती कार्रवाई में उसके (चंद्रन) यूएई में होने का पता चला।"

सीबीआई ने कहा कि इंटरपोल के माध्यम से विदेशी कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय और अनुवर्ती कार्रवाई के कारण भारतीय एजेंसियों को वांछित 26 अपराधियों को 2023 में विदेश से वापस लाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).