जरुरी जानकारी | बेहतर मानसूनी बरसात से चालू खरीफ सत्र में अबतक धान की बुवाई का रकबा चार प्रतिशत बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस साल खरीफ सत्र में अबतक धान की बुवाई का रकबा चार प्रतिशत बढ़कर 408.72 लाख हेक्टेयर हो गया है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
नयी दिल्ली, दो सितंबर इस साल खरीफ सत्र में अबतक धान की बुवाई का रकबा चार प्रतिशत बढ़कर 408.72 लाख हेक्टेयर हो गया है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
पिछले साल इसी अवधि में धान बुवाई का रकबा 393.57 लाख हेक्टेयर था।
सरकारी बयान के अनुसार, खरीफ सत्र में अबतक दलहन की बुवाई का रकबा बढ़कर 125.13 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 116.66 लाख हेक्टेयर था।
मोटे अनाज की बुवाई का रकबा इस साल खरीफ सत्र में अबतक बढ़कर 187.74 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 181.06 लाख हेक्टेयर था।
गैर-खाद्यान्न श्रेणी में तिलहन का रकबा इस साल अबतक बढ़कर 190.63 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 188.83 लाख हेक्टेयर था।
बयान में कहा गया है, ‘‘गन्ने का कुल रकबा 57.68 लाख हेक्टेयर रहा है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह 57.11 लाख हेक्टेयर था।’’
चालू खरीफ बुवाई सत्र में अबतक कुल खेती का रकबा 1,087.33 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जबकि 2023 खरीफ सत्र की इसी अवधि में यह 1,066.89 लाख हेक्टेयर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

