जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 675.79 अंक लुढ़का
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में नकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई और सेंसेक्स 675.79 अंक लुढ़क गया।
मुंबई, 14 फरवरी वैश्विक बाजार में नकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई और सेंसेक्स 675.79 अंक लुढ़क गया।
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 675.79 अंक या 0.94 प्रतिशत गिरकर 70,879.40 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का 50 शेयर वाला सूचकांक निफ्टी 187.85 अंक या 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,555.40 अंक पर रहा।
सेंसेक्स सूचकांक में 27 कंपनियों के शेयर में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ।
निफ्टी में सूचीबद्ध 44 कंपनियों के शेयरों को नुकसान हुआ।
अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट मामूली रूप से फायदे में रहा।
यूरोपीय और अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 376.32 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध खरीदारी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

