एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | डीयू ने 71,000 से अधिक स्नातक सीटों के लिए पहली सीट आवंटन सूची जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक में नामांकन के वास्ते पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी, जिसके साथ ही ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम’ (सीएसएएस) का अंतिम चरण शुरू हो गया।

देश की खबरें | डीयू ने 71,000 से अधिक स्नातक सीटों के लिए पहली सीट आवंटन सूची जारी की

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक में नामांकन के वास्ते पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी, जिसके साथ ही ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम’ (सीएसएएस) का अंतिम चरण शुरू हो गया।

विश्वविद्यालय द्वारा शाम 5 बजे प्रकाशित सूची में 69 कॉलेजों द्वारा संचालित 79 स्नातक कार्यक्रमों में 71,624 सीटों के आवंटन शामिल हैं।

वे उम्मीदवार जिन्हें सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 21 जुलाई को शाम 4:59 बजे तक सीट ‘‘स्वीकार’’ करनी होगी।

कॉलेज 22 जुलाई तक आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे और इस चरण के तहत नामांकन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 23 जुलाई है।

विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि दूसरी सीएसएएस आवंटन सूची 28 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जाएगी।

स्नातक प्रथ्म वर्ष के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र एक अगस्त से शुरू होने वाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).