देश की खबरें | डीयू प्रवेश: पहले चरण में 83,853 विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रम की सीटें आवंटित की गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्व विद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पहली सूची में सीटें आवंटित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली विश्व विद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पहली सूची में सीटें आवंटित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीट आवंटन के दौरान 2,02,416 अर्हता रखने वाले विद्यार्थियों की दावेदारी पर पाठ्यक्रम संबंधी प्राथमिकता और कॉलेज के संयोजन के आधार पर विचार किया गया। उन्होंने बताया कि 7,042 विद्यार्थियों को उनकी पहली पंसद के कॉलेज व विषय मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रम के लिए सीटों का आवंटन कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस)-यूजी 2023 के तहत किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘सीएसएसएस के पहले चरण में कुल 85,853 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई है।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘ इन आवंटित सीट में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेज के सभी पाठ्यक्रम शामिल हैं। आवंटन अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दो अनुपूरक आरक्षण कोटा, दिव्यांग और कश्मीरी विस्थापित कोटा के तहत किया गया।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘जिन विद्यार्थियों को पहली सूची में सीट आवंटित की गई है उन्हें शुक्रवार (चार अगस्त 2023)को शाम चार बजकर 59 मिनट तक इसे स्वीकार करना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\