एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: सहारनपुर में महज पांच रुपये के लिए शराबियों ने बुजुर्ग दंपति को आग के हवाले किया

उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में मिर्जापुर थानाक्षेत्र में नशे में धुत दो लोगों ने बुजुर्ग दंपति को महज पांच रुपये के लेन-देन के विवाद में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे दंपति झुलस गए.

Uttar Pradesh: सहारनपुर में महज पांच रुपये के लिए शराबियों ने बुजुर्ग दंपति को आग के हवाले किया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

सहारनपुर, 23 सितंबर : उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में मिर्जापुर थानाक्षेत्र में नशे में धुत दो लोगों ने बुजुर्ग दंपति को महज पांच रुपये के लेन-देन के विवाद में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे दंपति झुलस गए.

घायल दंपति को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है. वृद्धि दम्पति की पुत्री ने दोनों शराबियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. यह भी पढ़ें : MP Shocker: युवती की आंख में 2 दरिंदो ने डाला केमिकल, पुलिस ने जी ये कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने पीटीआई- को बताया कि थाना मिर्जापुर के मरोड़गढ़ में राजेन्द्र (67) और उनकी पत्नी कमलेश (65) अपने घर के सामने ही पान की दुकान चलाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).