केरल में शराब के नशे में व्यक्ति ने भीड़ पर गोलियां चलाईं, एक की मौत
केरल के मूलमट्टम में नशे में धुत एक व्यक्ति ने कथित तौर पर देशी बंदूक से भीड़ पर गोलियां चलाईं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
इडुक्की (केरल), 27 मार्च : केरल के मूलमट्टम में नशे में धुत एक व्यक्ति ने कथित तौर पर देशी बंदूक से भीड़ पर गोलियां चलाईं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. गोलीबारी में इडुक्की निवासी सनल बाबू (33) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त प्रदीप घायल हो गया और उसे यहां पास के कोलनचेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने भीड़ पर गोली चलाने के आरोप में फिलिप मार्टिन (33) को गिरफ्तार कर लिया है. घटना शनिवार की देर रात की है जब मार्टिन और उसका दोस्त एक ढाबे में आए और खाना मांगा. यह भी पढ़ें : Birbhum Violence: सीबीआई ने रामपुरहाट में खोला अस्थायी कैम्प ऑफिस
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई- को बताया, ‘‘दोनों ने भोजनालय के मालिक को गाली देना शुरू कर दिया क्योंकि भोजन नहीं था. भोजनालय के लोगों ने इसका विरोध किया. गुस्से में, मार्टिन पास में स्थित अपने घर गया और बंदूक लेकर वापस आया और हवा में गोलियां चलाईं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2022 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

