एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत से गिरने के बाद नशे में धुत्त मजदूर की मौत, एक अन्य घाायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के हौज खास में एक निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद 18 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत से गिरने के बाद नशे में धुत्त मजदूर की मौत, एक अन्य घाायल

नयी दिल्ली, सात मार्च दक्षिण दिल्ली के हौज खास में एक निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद 18 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार को घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि इंद्रजीत (18) और संतोष (22) निर्माणाधीन इमारत के निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। दोनों उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले थे।

उन्होंने कहा कि इमारत की तीसरी मंजिल की बालकनी से दोनों गिर गए।

डीसीपी ने कहा कि इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष को कैट की एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा की टीम ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).