Delhi Case: नशे में धुत लड़कों ने एक चाय बेचने वाले को मारी गोली
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में बहस के बाद नशे में धुत लड़कों के एक समुह ने एक चाय बेचने वाले को कथित तौर पर गोली मार दी.
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में बहस के बाद नशे में धुत लड़कों के एक समुह ने एक चाय बेचने वाले को कथित तौर पर गोली मार दी.पुलिस ने सोमवार को बताया कि तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और एक अन्य अभी फरार है. वहीं, पीड़ित रामकिशन की हालत स्थिर है. यह भी पढ़े:श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने बिहार के रहने वाले गोलगप्पा विक्रेता अरविंद कुमार को मारी गोली, 2 हफ्ते में ऐसी आठवीं घटना
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के करीब चार बजे रामकिशन अपनी दुकान खोल रहा था, तभी इन लड़कों ने कुछ खाने को मांगा. रामकिशन ने उन्हें बताया कि सुबह होने के कारण दुकान पर कुछ तैयार नहीं है. लड़के कुछ दूरी पर खड़े हो कर सिगरेट पीने लगे. इसके बाद, जब पीड़ित शौच के लिए गया तो इन लड़कों ने उस पर कुछ फब्तियां कसीं. इससे उनके बीच कहा-सुनी हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. फिर इन लड़कों ने अपने एक दोस्त को बुलाया, जिसने चाय बेचने वाले को गोली मार दी.
उन्होंने बताया कि पीड़ित के पैर में मामूली चोट आई और उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत स्थिर है.पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा ने कहा, ‘‘ हमने मामला दर्ज कर लिया है. तीन नाबालिगों को पकड़ लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है. ’’पुलिस ने बताया कि पिस्तौल अभी बरामद नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2021 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

