एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर के चुराचांदपुर में 55 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), सीमा शुल्क, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले में एक अभियान के दौरान 55.52 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और नकदी जब्त की है। सरकार के एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

देश की खबरें | मणिपुर के चुराचांदपुर में 55 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए

इंफाल, 10 जून राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), सीमा शुल्क, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले में एक अभियान के दौरान 55.52 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और नकदी जब्त की है। सरकार के एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में सोमवार को कहा गया, ‘‘डीआरआई, सीमा शुल्क, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा पांच जून और सात जून को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में ‘ऑपरेशन व्हाइट वेल’ नाम से एक विशेष अभियान चलाया गया।’’

म्यांमा की सीमा से लगे बेहियांग गांव में छह जून को तड़के एक वाहन में सवार दो संदिग्धों का सावधानीपूर्वक पीछा किया गया और टीम सिंगनगाट उप-मंडल के थाडौ वेंग में एक आवासीय परिसर पर पहुंची।

घर की तलाशी लेने पर वहां हेरोइन से भरे साबुन के 219 डिब्बे, अफीम से भरे आठ पैकेज, टिन के आठ छोटे डिब्बे, दो वॉकी-टॉकी और 7,58,050 रुपये की नकदी बरामद की गई।

बयान में कहा गया है कि घर से एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जबकि फरार हुए दो अन्य व्यक्तियों को बुआलकोट चेक गेट के पास रोक लिया गया।

इसके बाद की गई त्वरित कार्रवाई में बेहियांग गांव में स्थित एक आरोपी व्यक्ति के आवास की तलाशी ली गई और अफीम से भरे दो पैकेट तथा 28,05,000 रुपये की नकदी जब्त की गई।

बयान में कहा गया है कि दो वॉकी-टॉकी एवं एक वाहन भी जब्त किया गया और पांच लोगों को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री भारत-म्यांमा सीमा के रास्ते म्यांमा से तस्करी कर चुराचांदपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में लाई गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).