देश की खबरें | नगालैंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 20 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, शराब जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनावी राज्य नगालैंड में, विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने 18 जनवरी को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के लागू होने के बाद से कुल 20 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के मादक पदार्थ, शराब और नकदी जब्त की है।

कोहिमा, एक फरवरी चुनावी राज्य नगालैंड में, विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने 18 जनवरी को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के लागू होने के बाद से कुल 20 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के मादक पदार्थ, शराब और नकदी जब्त की है।

बुधवार को नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा प्रदान की गई 31 जनवरी तक की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस और आयकर विभाग ने एमसीसी लागू होने के बाद से 20.06 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब, मादक पदार्थ और सुपारी जब्त की है।

इसके अनुसार मंगलवार तक राज्य के विभिन्न हिस्सों से कुल 35.69 लाख रुपये की नकदी, 2.24 करोड़ रुपये मूल्य की 35,716 लीटर शराब, कुल 16.27 करोड़ रुपये मूल्य की 2.57 किलोग्राम हेरोइन सहित मादक पदार्थ और 1.19 करोड़ रुपये की 3,080 किलोग्राम सुपारी जब्त की है।

सीईओ कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि राज्यभर के विभिन्न पुलिस थानों में 2,034 लाइसेंसी आग्नेयास्त्र जमा किए गए हैं।

नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी शशांक शेखर ने संवाददाताओं से कहा कि अब तक चुनाव से संबंधित प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन 60 में से किसी भी सीट पर किसी भी प्रत्याशी ने दस्तावेज जमा नहीं कराये हैं।

नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\