एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ड्रग्स मामला: मुंबई के प्रसिद्ध ‘मुच्छड़ पानवाला’ दुकान का मालिक तिवारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने मादक द्रव्यों से जुड़े एक मामले में मंगलवार को मुंबई में प्रसिद्ध 'मुच्छड़ पानवाला' की दुकान के एक मालिक रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया। एनसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ड्रग्स मामला: मुंबई के प्रसिद्ध ‘मुच्छड़ पानवाला’ दुकान का मालिक तिवारी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 जनवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने मादक द्रव्यों से जुड़े एक मामले में मंगलवार को मुंबई में प्रसिद्ध 'मुच्छड़ पानवाला' की दुकान के एक मालिक रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया। एनसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दक्षिण मुंबई के केंप्स कॉर्नर में स्थित पान की यह दुकान बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां कुछ मशहूर हस्तियां अक्सर आती रहती हैं।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम ने पूछताछ के बाद तिवारी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि मादक द्रव्यों से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान तिवारी का नाम सामने आया था। इस मामले में शनिवार को खार और बांद्रा इलाके से 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ एक ब्रिटिश नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए नशीले पदार्थों में गांजा, 'ओजी कुश' (एक प्रकार का भांग) और मारिजुआना जैसे मादक पदार्थ शामिल थे। उनमें से कुछ अमेरिका से लाए गए थे।

तिवारी को एनसीबी ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था और उसका बयान दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).