देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मादक पदार्थ और हथियार जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से नशीले पदार्थ, नकदी और पिस्तौल की एक मैगजीन बरामद की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 14 जनवरी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से नशीले पदार्थ, नकदी और पिस्तौल की एक मैगजीन बरामद की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक साजिद खान और माजिद खान नामक दो भाइयों के पास मादक पदार्थ, हथियार व गोला बारूद होने की विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके में विशेष तलाशी अभियान चलाया। यह दोनों भाई कुपवाड़ा जिले के चेटरकोट क्षेत्र में रहते हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि तलाशी अभियान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक खोजी श्वान की भी सेवाएं ली गईं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के घर से 500 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, पिस्तौल की एक मैगजीन, 1.07 लाख रुपये नकद, 12 सीरिंज और वजन करने वाली एक छोटी मशीन सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी।
उन्होंने कहा कि साजिद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके भाई माजिद खान को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।
पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)