देश की खबरें | दक्षिणी दिल्ली के साकेत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार, कोकीन जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने साकेत इलाके से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करके उसके पास से कोकीन और अन्य नशीला पदार्थ जब्त किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल दिल्ली पुलिस ने साकेत इलाके से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करके उसके पास से कोकीन और अन्य नशीला पदार्थ जब्त किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिसकर्मियों की टीम ने चार अप्रैल को देर रात एक अभियान के दौरान 29 वर्षीय विशाल सिंह को गिरफ्तार करके उसके पास से 29.70 ग्राम कोकीन और पांच ग्राम मेथामफेटामाइन (एमडी) बरामद की।

विशाल नोएडा का पूर्व टैक्सी चालक है और नाइजीरिया स्थित तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था तथा दिल्ली-एनसीआर में मादक पदार्थों की आपूर्ति करता था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ विशाल पहले एक अन्य तस्कर आकाश के अधीन काम करता था, जिसे 2024 में गिरफ्तार किया गया था। आकाश की गिरफ्तारी के बाद, विशाल ने मादक पदार्थों की आपूर्ति के नेटवर्क को संभाल लिया और एक बार आपूर्ति करने के बदले एक हजार रुपये कमाता था।’’

अधिकारी ने बताया कि विशाल ने अपनी मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्क टीम ने उसे साकेत में मछली मार्केट रोड के पास रोक करके गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान