Assam: पुलिस गोलीबारी में मादक पदार्थ तस्कर घायल; 20 करोड़ रुपये की अफीम और हेरोइन को आग लगाई गई
असम के कोकराझार जिले में शनिवार को मादक पदार्थों के एक कथित तस्कर ने एक उप निरीक्षक की रिवाल्वर छीनकर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस की गोलीबारी में वह घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
गुवाहाटी: असम के कोकराझार जिले में शनिवार को मादक पदार्थों के एक कथित तस्कर ने एक उप निरीक्षक की रिवाल्वर छीनकर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस की गोलीबारी में वह घायल हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने ने बताया कि इस व्यक्ति पर राजस्थान से 20 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और अफीम की तस्करी करने का आरोप है. पुलिस ने यह भी दावा किया कि अज्ञात लोगों ने मादक पदार्थ ले जा रहे वाहन को आग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि मणिपुर से आ रहा ट्रक राजस्थान जाने वाला था और उसे पश्चिम बंगाल-असम अंतरराज्यीय सीमा पर श्रीरामपुर जांच चौकी पर रोका गया तथा वाहन से 3.1 किलोग्राम हेरोइन और 85 किलोग्राम अफीम बरामद की गई.
राजस्थान के बाड़मेर निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने बताया कि श्रीरामपुर से 10 किलोमीटर दूर गोसाईगांव में उसका एक साथी है। अधिकारी ने कहा कि उसके बाद पुलिस आरोपी को पैदल गोसाईगांव ले जाने लगी तभी उसने उपनिरीक्षक बृजेश कुमार की रिवाल्वर छीन ली और गोली चला दी. अधिकारी ने कहा, “जवाबी गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया और उसे कोकराझार सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस बीच कुछ अज्ञात लोगों ने मादक पदार्थों से लदे ट्रक को आग लगा दी।” इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने इस घटना के संबंध में पुलिस की सराहना करते हुए ट्वीट किया. यह भी पढ़े: Gujarat: 2 साल में पकड़ी गई 600 करोड़ रुपये की शराब और ड्रग्स, कांग्रेस ने उठाया मुंद्रा बंदरगाह पर मिले नशीली दवाओं का मामला
सरमा ने ट्वीट किया, “श्रीरामपुर गेट पर चलाये गए अभियान में असम पुलिस ने एक आरोपी के पास से 3.1 किलोग्राम हेरोइन और 3.1 किलोग्राम अफीम जब्त किया जो इसे असम के एक पड़ोसी राज्य से उत्तर भारत के एक अन्य राज्य को ले जा रहा था। अच्छा काम जारी रखें.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

