देश की खबरें | गुरुग्राम में हत्या की साजिश रच रहे मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में एक मुखबिर की हत्या की साजिश रचने के आरोप में तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी उम्र 20 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 26 दिसंबर गुरुग्राम में एक मुखबिर की हत्या की साजिश रचने के आरोप में तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी उम्र 20 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के कृष्णा नगर निवासी 22 वर्षीय सुभम, देवीलाल कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय प्रशांत पाराशर और 25 वर्षीय भक्ति लामा (मूल निवासी, पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि प्रशांत के पास से एक देसी पिस्तौल, सुभम के पास से पांच कारतूस और भक्ति लामा के पास से 22.80 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि ये सभी महंगे मादक पदार्थ बेचते या आपूर्ति करते थे अथवा उसका नशा करते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया कि प्रशांत को पहले एक स्थानीय निवासी की सूचना पर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया था।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने कहा, "प्रशांत ने अपने साथियों के साथ सूचना देने वाले की हत्या करने का इरादा किया था, लेकिन पुलिस ने हत्या करने से पहले सभी आरोपियों को पकड़ लिया। हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।"

पुलिस ने कहा कि इन तीनों की आपराधिक पृष्ठभूमि है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान