देश की खबरें | मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 14.4 लाख रुपये की मूल्य की मेफेड्रोन जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने गोरेगांव उपनगर में 22 वर्षीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 14.40 लाख रुपये के मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 सितंबर मुंबई पुलिस ने गोरेगांव उपनगर में 22 वर्षीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 14.40 लाख रुपये के मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात इलाके में जाल बिछाया था।

यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Case Verdict: बाबरी विध्वंस मामले में कल CBI कोर्ट का आएगा फैसला, केंद्र सरकार की तरफ से कई राज्यों को अलर्ट जारी.

उन्होंने कहा कि आरोपी नूर मोहम्मद महबूब खान रात 9 बजकर 20 मिनट पर फिल्म सिटी रोड पहुंचा और किसी के इंतजार के लिए फुटपाथ पर खड़ा हो गया। उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं।

अधिकारी ने कहा कि इससे पहले कि वह आगे बढ़ता पुलिस टीम उसके पास जा पहुंची। तलाशी के दौरान उसके पास से 480 ग्राम मेफेड्रोन मिला।

यह भी पढ़े | बिहार में बीएसपी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और दूसरी अन्य पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव- मायावती: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मेफेड्रोन को ''म्यांउ म्यांउ'' या एमडी भी कहा जाता है। यह एक कृत्रिम पदार्थ है।

अधिकारी ने कहा कि कुर्ला के कमानी इलाके के निवासी आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह अपने ग्राहक को मादक पदार्थों की आपूर्ति करने आया था।

उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि वह हत्या के प्रयास समेत कम से कम 10 संगीन अपराधों में शामिल रहा है। साथ ही वह घाटकोपर उपनगर में दर्ज दो आपराधिक मामलों में भी वांछित है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस पता लाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ कहां से खरीदा और किसे इसकी आपूर्ति की जानी थी।

उन्होंने कहा कि मुंबई की एक अदालत ने आरोपी को तीन अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड