देश की खबरें | मुंबई में सीमेंट के एक गोदाम से 8.15 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, दो लोग धरे गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने सीमेंट के एक गोदाम से 8.15 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन (एक प्रकार का मादक पदार्थ) जब्त की है और इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 28 अप्रैल मुंबई पुलिस ने सीमेंट के एक गोदाम से 8.15 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन (एक प्रकार का मादक पदार्थ) जब्त की है और इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में बांद्रा के सादिक सलीम शेख (28) और मीरा रोड के सिराज पंजवानी (57) को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि शेख को पिछले सप्ताह साकीनाका के काजूपाड़ा इलाके से पकड़ा गया था और उसके पास से 10 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन बरामद की गयी थी।
अधिकारी का कहना है कि पूछताछ के दौरान शेख ने बताया कि उसने पंजवानी से यह मादक पदार्थ खरीदा था, जिसे बाद में मीरा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह मादक पदार्थ कालूराम चौधरी नामक व्यक्ति अपने सीमेंट गोदाम में बनाता है, जिसके बाद पुलिस ने परिसर पर छापा मारा और 4.5 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया।
अधिकारी के मुताबिक लेकिन चौधरी भागने में कामयाब हो गया और अब उसे तलाशा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों का एक ड्रग माफिया से संबंध हो सकता है तथा इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

