देश की खबरें | राजस्थान के निम्बाहेड़ा में लगभग सात करोड़ रुपये कीमत का मादक पदार्थ ‘एमडीएमए’ जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस ने एक कार से लगभग साढ़े तीन किलोग्राम मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मादक पदार्थ की कीमत लगभग सात करोड़ रुपए आंकी गई है।
जयपुर, नौ अक्टूबर चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस ने एक कार से लगभग साढ़े तीन किलोग्राम मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मादक पदार्थ की कीमत लगभग सात करोड़ रुपए आंकी गई है।
चित्तौड़गढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बुधवार को बताया कि पुलिस की टीम ने चित्तौड़गढ़-नीमच हाईवे पर नाकाबंदी कर रखी थी, इसी दौरान नीमच की तरफ से एक आई20 कार आती दिखाई दी।
पुलिस दल ने कार रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की।
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से कार रुकवाकर तलाशी ली, तो चालक की सीट के नीचे दो थैलियों में भरी हुई तीन किलो 420 ग्राम ‘एमडीएमए’ ड्रग्स मिली।
पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ को जब्त करके कार चालक रोशन लाल विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ सदर निम्बाहेडा थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक जब्त एमडीएमए की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात करोड़ रुपये है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

