देश की खबरें | अमृतसर में मादक पदार्थ-हवाला गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने मादक पदार्थ हवाला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और 46 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।

चंडीगढ़, 19 अप्रैल पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने मादक पदार्थ हवाला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और 46 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि अमेरिका में रह रहा मादक पदार्थ तस्कर जोबन कलेर और गैंगस्टर गोपी चौगावां इस गिरोह का संचालन कर रहे थे।

पुलिस ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने नौ अप्रैल को अमृतसर निवासी सतनाम सिंह उर्फ ​​संधू को गिरफ्तार किया था और उसके पास से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ के बाद तीन और लोगों राजनजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह और अनिल सैनी को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच करने पर गुरप्रीत सिंह द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर दो अन्य सहयोगियों नवजोत सिंह और हरमीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि जांच में अनिल सैनी, नवजोत सिंह और हरमीत सिंह के जोबन कलेर और चौगावां के संपर्क में होने का पता चला।

भुल्लर ने बताया कि सैनी कथित तौर पर मेवे के कारोबार की आड़ में हवाला गिरोह का संचालन कर रहा था।

जांच से पता चला कि आरोपी सीमा पार से आपूर्ति की जाने वाली हेरोइन की खेप के बदले हवाला के जरिए ड्रग मनी भेजता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\