देश की खबरें | हरियाणा पुलिस की हिरासत में दवा कारोबारी की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की पंचकूला पुलिस की अभिरक्षा में कथित रूप से प्रताड़ना दिए जाने से एक दवा कारोबारी की मृत्यु का मामला सामने आया है।
बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 24 अक्टूबर हरियाणा की पंचकूला पुलिस की अभिरक्षा में कथित रूप से प्रताड़ना दिए जाने से एक दवा कारोबारी की मृत्यु का मामला सामने आया है।
हालांकि पंचकूला पुलिस का दावा है कि अभियुक्त के फरार होने की कोशिश के दौरान दो मंजिले से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है।
इस मामले मे मृतक के भाई की ओर से हरियाणा पुलिस पर प्रताड़ना देकर हत्या किये जाने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गयी है।
पुलिस उपाधीक्षक गजेन्द्र सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि हरियाणा के पंचकूला थाने की पुलिस ने नजीबाबाद के सेवाराम मोहल्ले के रहने वाले दवा कारोबारी संजीव कुमार को नशीली दवाएं बेचने के आरोप में पिछली 15 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।
उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस उसे पंचकूला से रिमांड पर लाकर शनिवार को बिजनौर के एक होटल में शनिवार रात को रुके थे।
उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस का कहना है कि रविवार की सुबह होटल की दूसरी मंजिल की खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश में नीचे गिरने से संजीव की मौत हो गयी।
पंचकूला पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने नजीबाबाद थाने में दर्ज करायी रिपोर्ट मे कहा है कि 15 अक्टूबर को पंचकूला के थाना चंडी मंदिर पुलिस ने संजीव को नशीली दवाएं बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था ।
उन्होंने बताया कि गत 22 अक्टूबर को संजीव को पंचकूला अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड लेकर उसे नजीबाबाद लाया गया था।
कुमार ने रिपोर्ट में कहा है कि रात होने के कारण संजीव और पंचकूला पुलिस की टीम एक होटल में रुकी थी संजीव की निशानदेही पर नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले राशिद नामक एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया जाना था।
उन्होंने बताया कि संजीव ने रविवार सुबह शौच जाने की बात कहते हुए उन्हें धक्का देकर होटल की खिड़की से भागने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि इस दौरान दूसरी मंजिल से नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संजीव के भाई पवन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पंचकूला पुलिस की अत्याधिक प्रताड़ना और मारपीट के कारण उसके भाई की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2022 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

