देश की खबरें | केरल में नशे के आदी बेटे ने की मां की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में नशे के आदी 26 वर्षीय युवक ने घर के बाहर खाना बनाते समय हुए विवाद में अपनी मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कोट्टायम (केरल), 27 जून केरल में नशे के आदी 26 वर्षीय युवक ने घर के बाहर खाना बनाते समय हुए विवाद में अपनी मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह घटना बृहस्पतिवार रात को पल्लीकाथोडु के पास एक गांव में घटी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 46 वर्षीय सिंधु के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए लॉटरी टिकट बेचती थी।
सिंधु का बेटा अरविंद कथित तौर पर नशे की लत से जूझ रहा था और उसका इलाज किया जा रहा था।
अरविंद पहले जेसीबी चालक था।
पुलिस के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर केवल मां और बेटा ही थे।
पुलिस ने बताया कि शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े और देखा कि अरविंद अपनी मां के शव के पास बैठा है।
पुलिस ने कहा कि अरविंद को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
सिंधु का छोटा बेटा अलप्पुझा में पढ़ाई कर रहा है।
पुलिस ने बताया कि सिंधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)