देश की खबरें | राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून के सक्रियता से तापमान में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।
जयपुर, चार जुलाई राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तक जयपुर, बहरोड़-कोटपुतली, धौलपुर, डूंगरपुर और अलवर जिलों में भारी बारिश दर्ज की गयी।
केन्द्र के अनुसार सीकर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 10.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
मैसम केंद्र ने बताया कि चुरू और पिलानी में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्सों के बीकानेर में बृहस्पतिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री, गंगानगर में 40.5 डिग्री, बाड़मेर में 38.6 डिग्री, जोधपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केन्द्र के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते चौबीस घंटे के दौरान जयपुर तहसील में सबसे अधिक 98 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि बहरोड़ में 91 मिमी, डूंगरपुर के देवल में 90 मिमी, कोटपूतली में 86 मिमी, जमवारामगढ़ (जयपुर) में 81 मिमी, अलवर में 78 मिमी, मालाखेड़ा (अलवर) में 76 मिमी और सैपऊ (धौलपुर) में 66 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बृहस्पतिवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक सीकर में 53 मिलीमीटर, अलवर-करौली में 30 मिमी, कोटा में 20.8 मिमी, डबोक (उदयपुर) में 20.6 मिमी, बीकानेर में 10 मिमी, जयपुर में 7.7 मिमी, पिलानी में 7.6 मिमी, फतेहपुर में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई।
जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बृहस्पतिवार को एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर-चुरू से होकर गुजर रही है।
उन्होंने बताया कि तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आगामी दो-तीन दिन मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा संभाग के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 48 घंटों के दौरान मेघ गर्जन के साथ बारिश दर्ज होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के पूर्वी भागों में भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश व सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

