एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | मॉस्को और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन को मार गिराया गया, कोई हताहत नहीं : रूसी अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मंत्रालय ने हालांकि कहा कि इन ड्रोन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विदेश की खबरें | मॉस्को और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन को मार गिराया गया, कोई हताहत नहीं : रूसी अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मंत्रालय ने हालांकि कहा कि इन ड्रोन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि एक ड्रोन मॉस्को शहर में निर्माणाधीन इमारत में गिरा। उन्होंने बताया कि यह प्रतिष्ठित वाणिज्यिक परिसर पहले भी दो बार ड्रोन की चपेट में आ चुका है।

सोबयानिन के मुताबिक, उक्त घटना में पास की दो इमारतों की कई खिड़कियां टूट गईं, जिसके बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन विमानों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम कर दिया गया।

रूस ने यूक्रेन पर हमले का आरोप लगाया और कहा कि मॉस्को के मोजाहिद और खिमकी इलाकों में वायु रक्षा प्रणालियों ने दो अन्य ड्रोन को मार गिराया।

रूस की सरकारी मीडिया के अनुसार, घटना के कारण मॉस्को के हवाई अड्डे थोड़ी देर के लिए बंद कर दिए गए, लेकिन अब उन्हें फिर से खोल दिया गया है।

रूस की धरती पर हाल के दिनों में ड्रोन हमले काफी बढ़ गए हैं, लेकिन इनसे संपत्ति की बहुत कम क्षति हुई है और कोई हताहत नहीं हुआ है।

यूक्रेन ने रूस को ड्रोन से निशाना बनाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).