एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | दक्षिण लेबनान में ड्रोन हमला कर हिजबुल्ला सदस्य को मार गिराया : इजराइल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल ने दावा किया कि शनिवार को दक्षिणी लेबनान में ड्रोन हमला कर उसने एक कार को निशाना बनाया गया,जिसमें सवार हिजबुल्ला सदस्य मारा गया।

विदेश की खबरें | दक्षिण लेबनान में ड्रोन हमला कर हिजबुल्ला सदस्य को मार गिराया : इजराइल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बेरूत, 15 मार्च इजराइल ने दावा किया कि शनिवार को दक्षिणी लेबनान में ड्रोन हमला कर उसने एक कार को निशाना बनाया गया,जिसमें सवार हिजबुल्ला सदस्य मारा गया।

सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी ने बुर्ज अल-म्लौक गांव में हुए हमले की हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी।

यह हवाई हमला, नवंबर के अंत में अमेरिका की मध्यस्थता में हुए युद्ध विराम के बाद से हो रहे हमलों की श्रृंखला में नवीनतम है। इसके परिणामस्वरूप 14 महीने से चल रहा इजराइल-हिजबुल्ला युद्ध समाप्त हो गया था।

इजराइली सेना ने कहा कि मारा गया हिजबुल्ला सदस्य सीमावर्ती गांव कफर किला में सक्रिय था।

यह हमला लेबनान की सैन्य अदालत द्वारा इजराइल को डिजिटल जानकारी देने के मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों को कारवास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद हुआ है।

चार न्यायिक अधिकारियों ने शनिवार को एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि दोनों दोषियों में एक को 15 वर्ष की कारावास और दूसरे को 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है।

अधिकारियों ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि तीसरे आरोपी को सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).