विदेश की खबरें | इजराइली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के आवास की निशाना बना किया गया ड्रोन से हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यरुशलम, 19 अक्टूबर (एपी) इजराइल सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास की ओर शनिवार को एक ड्रोन से हमला किया गया, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
यरुशलम, 19 अक्टूबर (एपी) इजराइल सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास की ओर शनिवार को एक ड्रोन से हमला किया गया, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
इजराइल सरकार ने बताया कि लेबनान की ओर से गोलाबारी के मद्देनजर शनिवार सुबह इजराइल में सायरन बज उठा और इसके साथ ही प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सैसरिया स्थित आवास की ओर ड्रोन से हमला किया गया।
प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर जिस समय यह हमला किया गया तब न तो नेतन्याहू और न ही उनकी पत्नी वहां मौजूद थे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
इजराइल पर यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब हाल के सप्ताह में लेबनान के हिजबुल्ला और इजराइल के बीच जारी संघर्ष तेज हो गया है।
लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला को ईरान का समर्थन प्राप्त है।
हिजबुल्ला ने शुक्रवार को कहा था कि वह इजराइल में और अधिक निर्देशित मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोन से हमला कर लड़ाई का एक नया चरण शुरू करने की योजना बना रहा है। दरअसल, इजराइल द्वारा सितंबर के अंत में किए गए हवाई हमले में हिजबुल्ला का प्रमुख नेता हसन नसरल्ला मारा गया था, जिसके बाद इजराइल ने अक्टूबर की शुरुआत में लेबनान में अपनी सेना भेज दी थी।
दूसरी ओर, इजराइल का गाजा में हमास के साथ भी युद्ध जारी है। इजराइल के सैनिकों ने बृहस्पतिवार को हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार को मार गिराया था जिसके बाद से दोनों के बीच युद्ध थमने की संभावना न के बराबर लग रही हैं।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को कहा था कि सिनवार की मौत एक दुखद क्षति है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि सिनवार से पहले फलस्तीन के कई नेताओं के मारे जाने के बाद भी हमास अपना अभियान जारी रखे हुए है।
उन्होंने कहा था, ‘‘हमास जिंदा है और जिंदा रहेगा।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)