विदेश की खबरें | रूस के दक्षिणी हिस्से में स्थित सैन्य ठिकाने पर ड्रोन से हमला, लगी आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वोल्गोग्राद के गवर्नर आंद्रेई बोचारोव ने सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर कहा कि मारिनोवका के इलाके में ड्रोन से हमला किए जाने के बाद एक सैन्य ठिकाने में आग लग गई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
वोल्गोग्राद के गवर्नर आंद्रेई बोचारोव ने सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर कहा कि मारिनोवका के इलाके में ड्रोन से हमला किए जाने के बाद एक सैन्य ठिकाने में आग लग गई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
बोचारोव ने यह नहीं बताया कि इस ड्रोन हमले से क्या नुकसान हुआ, लेकिन रूस के कई टेलीग्राम चैनल ने बताया कि ओक्त्यबर्स्की गांव में मारिनोवका के पास स्थित सैन्य हवाई अड्डे पर ड्रोन से हमला करने का प्रयास किया गया।
यूक्रेन ने रूस के दक्षिणी क्षेत्र में हुए इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन रूस में यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन ने रूस में अपने हमले तेज कर दिए हैं।
यूक्रेन ने हाल ही में रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हमला किया और बुधवार को मॉस्को को ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। मॉस्को के महापौर ने इन हमलों को यूक्रेन के अब तक के सबसे बड़े हमले करार दिया।
रूस के सोशल मीडिया चैनल पर साझा किए गए वीडियो में सैन्य हवाई अड्डे से घना काला धुआं निकलता हुआ नजर आ रहा है। यह भी बताया गया कि सैन्य हवाई अड्डे के पास रात में एक विस्फोट भी हुआ था।
रूस के बाजा टेलीग्राम चैनल ने कहा कि एक ड्रोन को हवाई क्षेत्र से कई किलोमीटर दूर गिरा दिया गया और दूसरे ड्रोन का मलबा हवाई अड्डे के पास एक ‘ट्रेलर’ पर गिरा, जिससे उसमें आग लग गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2024 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

