द्रोग्बा ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपने अस्पताल की सेवा देने की पेशकश की
अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में आइवरी कोस्ट की ओर से 105 मैचों में 65 गोल दागने वाले द्रोग्बा ने अबिदजान के लारेंट पोकोउ अस्पताल के इस्तेमाल का प्रस्ताव रखा है।
एक स्थानीय राजनेता ने यह जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में आइवरी कोस्ट की ओर से 105 मैचों में 65 गोल दागने वाले द्रोग्बा ने अबिदजान के लारेंट पोकोउ अस्पताल के इस्तेमाल का प्रस्ताव रखा है।
अपने करियर के दौरान द्रोग्बा ने इंग्लैंड के क्लब चेल्सी के साथ चैंपियन्स लीग का खिताब भी जीता।
शहर की क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख विन्सेंट तोह बी ने कहा, ‘‘इस तोहफे के लिए हम द्रोग्बा को धन्यवाद देते हैं और इसे देशभक्ति का कार्य मानते हैं।’’
अतेकूबे जिले का यह अस्पताल अभी काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है लेकिन संकट के समय इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस अस्पताल को तैयार कर रहे ‘द्रोग्बा फाउंडेशन’ की निदेशक मरियम ब्रेका ने कहा, ‘‘यह सरकार पर निर्भर करता है कि इसे स्वीकृति दे और कामकाज के लिए चालू करे।’’
आइवरी कोस्ट में कोरोना वायरस के अब तक 533 मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

